नई दिल्ली: दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद के घर आज गुरुवार सुबह ED ने छापेमार कार्रवाई की। हवाला लेनदेन से जुड़े मामले में ईडी ने छापेमार कार्रवाई की हैं।
मंत्री राजकुमार आनंद के सिविल लाइंस स्थित आवास पर ईडी की टीम तलाशी ले रही हैं। मंत्री के घर के अलावा अन्य 8 जगहों पर ईडी की टीमें तलाशी कर रही हैं। जानकारी के मुताबिक यह छापेमारी मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जा रही हैं।
मंत्री राजकुमार आनंद पर हवाला लेनदेन में शामिल होने का शक हैं। इस छापेमारी को सीमा शुल्क मामले से भी जोड़कर देखा जा रहा हैं।
ईडी के अधिकारी कर्मचारी तलाशी अभियान चला रहे हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित