नईदिल्ली: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की रेड हुई है। दिल्ली एनसीआर में करीब 12 जगहों पर ईडी की छापेमारी कार्रवाई हुई हैं। मनी लांड्रिंग मामले में ईडी की छापेमारी चल रही हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव वैभव और राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता,शलभ कुमार पूर्व सदस्य दिल्ली जल बोर्ड के घर पर ईडी छापेमारी कर रही है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी छापेमारी कर रही है, जलबोर्ड में टेंडर में करोड़ो की गड़बड़ी का मामला बताया जा रहा हैं।
प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आज मंगलवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार और आम आदमी पार्टी से जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों की छापेमारी की है। उन्होंने बताया कि दिल्ली के करीब 10 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार और दिल्ली जल बोर्ड के पूर्व सदस्य शलभ कुमार के अलावा कुछ अन्य नेताओं के ठिकानों पर ईडी की रेड चल रही है।
फिलहाल सभी नेताओं के घर के बाहर पुलिस फोर्स के साथ ईडी अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित