बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में पर्यटन विभाग भोपाल द्वारा प्रशिक्षण शिविर लगाकर जिले की महिलाओं को केले के रेशे से इको फ़्रेंडली राखियो का निर्माण कर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह अनूठी पहल बुरहानपुर जिले में जारी है यह इको फ़्रेंडली राखिया पूरे प्रदेशभर में सप्लाय की जाएगी।
एक जिला एक उत्पाद के रूप में मशहूर केला से राखी बनाने का प्रशिक्षण ग्राम झिरी में मप्र पर्यटन बोर्ड द्वारा जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद द्वारा संचालित किया जा रहा है। यहां रायसेन से आये मास्टर ट्रेनर महिलाओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। महिलाओं को प्रशिक्षण दे रही रायसेन जिले की अनीसा बी ने बताया कि राखी का त्योहार नजदीक है इसकी डिमांड भी ज्यादा होती है। साथ ही केले का पौधा पूजा पाठ में ज्यादातर उपयोग में होता है। इसलिय इसके तने से राखियां बनाई जा रही है। यह राखियां बाजार में बेची जा रही है जिसकी डिमांड बड़े पैमाने पर बनी हुई है। रेशे से राखियां आसानी से बनाई जा रही। मांग के अनुरूप इसे बनाया जा रहा है। जगह जगह स्टाल लगाया जा रहा है। इन राखियो की कीमत 20 रुपये से लेकर 200 रुपये तक है।

More Stories
आबकारी इंदौर की अवैध मदिरा परिवहन पर प्रभावी कार्रवाई, 55 हजार रुपये से अधिक कीमत की मदिरा और वाहन जप्त
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन