April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

दिल्ली एनसीआर, पंजाब चंडीगढ़ और जम्मू कश्मीर में भूकंप से कांपी धरती, पाकिस्तान में भी महसूस हुए झटके, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

नईदिल्ली: देश आज एक बार फिर भूकंप के झटको से दहल गया। आज गुरुवार को दिल्ली एनसीआर, पंजाब सहित चंड़ीगढ़ और जम्मू कश्मीर में भूकंप से एक बार फिर धरती कांप उठी। भूकंप के ये झटके काफी देर तक महसूस किए। जैसे ही भूकंप आया तो लोग अपने घरों और दफ्तर से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के फैजाबाद में था और हिंदुकुश क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 रही।

इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के पीर पंजाल क्षेत्र के दक्षिण में भी भूकंप के ये झटके महसूस किये गये। भूकंप के ये झटके केवल भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी महसूस किए गए। यहां से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें लोगों अपने घरों और दफ्तरों से बाहर भागते हुए नजर आ रहे हैं।

भारत से लेकर दिल्ली तक भूकंप से धरती कांप गई। जिससे लोगो मे दहशत बढ़ गई और लोग घरो से बाहर भागे। हालांकि भूकंप की तीव्रता अधिक जरूर रही परन्तु राहत की बात यह रही कि जो भूकंप का केंद्र था वह धरती के नीचे करीब 250 फिट पर था। जिससे अधिक तीव्रता होने के बावजूद नुकसान नही हुआ हैं। हालांकि काफी देर तक झटके महसूस होने से लोगो मे दहशत काफी ज्यादा बढ़ गई थी।

Share to...