April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पटाखों के लिए कोई समय सीमा नहीं, हमारा त्यौहार है खूब धूमधाम से मनाएं : गृहमंत्री

देशभर में वायु प्रदूषण के चलते खराब हो रही हवा की गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने अपने आदेश में कहा कि जिन शहरों में हवा की गुणवत्ता सही है, वहां केवल ग्रीन पटाखों (Green Crackers) को ब्रिकी और इस्तेमाल किया जा सकते हैं। इसके लिए सिर्फ 2 घंटे का समय दिया गया है।

लेकिन मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि खूब धूमधाम से दीपावली का पर्व मनाएं, खूब पटाखें जलाएं, कोई समय सीमा नहीं है। हमारा त्योहार है खूब उमंग आनंद से कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए हुए मनाएं।

गौरतलब है कि देश में कई राज्यों में पटाखे जलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है तो कई राज्यों में समय सीमा निर्धारित की गई है। वहीं बीते दिनों मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कहा है कि आतिशबाजी पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। दीपावली के दिन लोग पटाखे फोड़ सकेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान करते हुए कहा था कि मध्य प्रदेश खुशियों का प्रदेश है। यहां हम खुशियों पर कभी भी किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाते। प्रदेश में पटाखों पर प्रतिबंध नहीं है, लेकिन चीनी पटाखों पर प्रतिबंध जरूर है।

Share to...