नईदिल्ली: हवाई यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने सोमवार को सभी एयरलाइनों को यात्रियों से जुड़े कुछ दिशा-निर्देश दिए हैं। इसके तहत, अब जब भी आप किसी एयरलाइन की टिकट बुक करेंगे तो SMS या WhatsApp के जरिए आपको अपने अधिकारों और सुविधाओं की पूरी जानकारी दी जाएगी।
DGCA के निर्देश के मुताबिक, सभी एयरलाइंस को यह सुनिश्चित करना होगा कि टिकट बुकिंग के तुरंत बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध यात्री चार्टर का ऑनलाइन लिंक एसएमएस या व्हाट्सएप जरिए भेजना होगा। इस लिंक में यात्रियों के अधिकारों से लेकर नियमों और शिकायत निवारण से संबंधित सभी जानकारियां होंगी।
DGCA ने यह भी बताया है कि यात्रियों के अधिकारों से संबंधित इस जानकारी का जिक्र एयरलाइन की वेबसाइट और टिकट पर भी प्रमुखता से होनी चाहिए। इससे हवाई सफर करने वाले यात्रियों को फ्लाइट में देरी या कैंसिलेशन की स्थिति में रिफंड के लिए क्या करने होंगे, बैगेज से संबंधित नियमों की डिटेल जानकारी होगी, साथ ही अन्य कई अहम बातों का भी जिक्र होगा।
बता दें कि DGCA का यह नया निर्देश डेविड वार्नर, हर्षा भोगले जैसे कई बड़े सेलेब्रिटीज के साथ-साथ आम जनता द्वारा एयरलाइंस मिसमैनेजमेंट की घटनाओं की रिपोर्ट के बाद आया
हैं।
DGCA के लिए इस फैसले से यात्रियों को बड़ा फायदा होगा क्योंकि वे कई बार फ्लाइट में देरी या कैंसिल होने, बैगेज खोने या डैमेज होने, बोर्डिंग डिनायल जैसी कई समस्याओं का सामना करते हैं। इन परस्थितियों में कई बार यात्रियों को पता ही नहीं होता है कि उन्हें करना क्या है। अब DGCA के लिए फैसले के बाद उन्हें पता होगा कि इन हालातों में कैसे काम लेना है। इसी के साथ वे अपनी शिकायतों का भी समाधान करा सकेंगे।

More Stories
पारिवारिक संस्कृति व प्रेम, शांति, सद्भावना रथ को मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दिखाई हरी झण्डी
ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत
केदारनाथ मंदिर परिसर में मोबाइल-रील्स पर रोक, मंदिर समिति ने बनाये कड़े नियम