हीना तिवारी,उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल में बाबा के दर्शन की व्यवस्था में 3 अप्रेल से बदलाव किये जा रहे हैं। श्रद्धालुओं को परेशानी से बचाने के लिए कलेक्टर द्वारा यह कदम उठाया गया हैं। बाबा महाकाल के दर्शन गर्भगृह से भक्तजन नही कर पाएंगे। श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में 3 से 10 अप्रैल तक सात दिन श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद रहेगा।
श्रद्धालुओं का बाबा महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश बन्द करने का कारण है सीहोर वाले पं.प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा। जो की बडऩगर रोड़ मुरलीपुरा पर आयोजित हो रही है। इस दौरान महाकालेश्वर मन्दिर में दर्शन के लिये आने वाले श्रद्धालुओं की सुगम दर्शन व्यवस्था को लेकर कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने अधिकारियों की बैठक ली।
कलेक्टर ने कहा कि महाकाल मंदिर की दर्शन व्यवस्था महाशिवरात्रि के दौरान की गई व्यवस्था के अनुरूप की जाए। पार्किंग के लिए भील धर्मशाला एवं कर्कराज पर पूर्वानुसार व्यवस्थाएं की जाएगी। महाकाल लोक से दर्शनार्थियों को बेरिकेटिंग में लेकर मानसरोवर तक लाया जाए। बेरिकेटिंग में आठ स्थानों पर पीने के पानी की व्यवस्था की जाए। जूता स्टेण्ड, प्रकाश, पार्किंग, पेयजल की व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरे लगाने की व्यवस्था भी महाशिवरात्रि की तरह की जाए। महाकाल मन्दिर में श्रद्धालुओं को आठ लाइन में दर्शन कराए जाएंगे। बैठक में एडीएम अनुकूल जैन, एएसपी अभिषेक आनन्द, महाकालेश्वर मन्दिर प्रशासक संदीप सोनी, डीएसपी एसपीएस राठौर मौजूद थे।
बैठक में कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने कई आदेश दिए ताकि भक्तो को सुगमता व सरलता बिना किसी परेशानी के दर्शन हो सके। कलेक्टर के अनुसार सीसीटीवी कैमरा द्वारा कंट्रोल रूम से श्रद्धालुओं की मॉनीटरिंग होगी। श्रद्धालुओं की संख्या बढऩे पर भूखी माता, शंकराचार्य चौराहे पर होल्डअप तैयार रहे। महाकाल लोक, महाकाल मन्दिर परिसर में स्वास्थ्य विभाग की पांच टीम तैनात रहेगी। पांच बेड का अस्थाई अस्पताल तैयार कर यहां दवाईयों के साथ ओआरएस रखा जाएगा। पर्याप्त मात्रा में साइनेजेस लगाकर पीडब्ल्यूडी 2 अप्रैल तक बेरिकेटिंग का कार्य पूर्ण करे। पार्किंग के स्थानों पर पेयजल, बिजली, साफ-सफाई, अस्थाई शौचालयों की व्यवस्था रहेगी। नो-व्हीकल झोन का सख्ती से पालन हो। अनाधिकृत वाहन पार्किंग रोकने 10 क्रेन तैनात रहेगी। इसके साथ ही
स्नान घाटों पर होमगार्ड,एसडीआरएफ टीम तैनात करने व बोट, तैराक सामान सहित मौजूद रहेगें। वही फूड सेफ्टी अधिकारी भोजनशाला में रहकर अपनी देखरेख में भोजन तैयार करवाएंगे।
उज्जैन कलेक्टर के निर्देश पर यह व्यवस्था लागू की जा रही है ताकि कथा जो भक्त पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा सुनने आएंगे वह लोग बाबा महाकाल के दर्शन करने जरूर आएंगे। इस दौरान मंदिर में काफी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। जिसको लेकर यह व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही है और इसी के चलते व्यापक व्यवस्थाओं के साथ ही सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए जा रहे हैं ताकि आम श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े और बाबा महाकाल की सुगमता से दर्शन लाभ ले सके।

More Stories
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने राज्य सरकार ने उठाये कदम, विशेषज्ञों ने संबद्ध अधिकारियों को दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
आरटीई के अंतर्गत चयनित स्कूलों में अब 25 अप्रैल तक अभिभावक विद्यार्थियों का करा सकेंगे एडमिशन
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की