April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

डिलेवरी बॉय ने लूट की झूठी कहानी बताकर मालिक से की हजारों रुपये की धोखाधड़ी

इंदौर: इंदौर में अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। चोरी, डकैती, ठगी,धोखाधड़ी के मामले लगातार सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला इंदौर रावजी बाजार थाना क्षेत्र से आया है। जहाँ डिलेवरी बॉय ने मालिक को हजारों रुपये का चुना लगा दिया। डिलेवरी बॉय कलेक्शन के हजारों रुपये लेकर फरार हो गया और फोन कर मालिक को लूट की झूटी कहानी सुना दी। फिलहाल फरियादी की शिकायत पर डिलीवरी बॉय पर प्रकरण दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र का है। जहाँ रहने वाले फरियादी अंश तलरेजा ने बताया कि वह बीएस कन्फेशनरी का काम करते हैं। पिछले डेढ़ साल से उनके यहांकाम करने वाले मनोज राठौर का उनके पास फोन आया था। जिसने बताया कि कुछ दुकानों से कलेक्शन करने के बाद पांच अज्ञात बदमाशों ने उसे चाकू मार कर रूपयो से भरा बैग छीन कर फरार हो गए हैं। जब अंश तलरेजा मौके पर पहुंचे तो ऐसा कुछ नहीं मिला और डिलीवरी बॉय मनोज को थाने चलने का बोलने के बाद रास्ते से वह गायब हो गया।

उसके बाद जानकारी लगी कि मनोज द्वारा रुपये लेकर मालिक के साथ ठगी की है और झूठी लूट की कहानी बताई हैं।

फरियादी की शिकायत पर रावजी बाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी मनोज की तलाश शुरू कर दी है।

Share to...