April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सांसद स्वाति मालीवाल से मारपीट मामले के आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने सीएम हाउस से किया गिरफ्तार

नईदिल्ली: राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम हाउस में हुई मारपीट के मामले में आरोपी विभव कुमार को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विभव को कुछ देर पहले ही अरविंद केजरीवाल के सीएम हाउस से हिरासत में लिया गया था और वहां से पुलिस उन्हें सिविल लाइन पुलिस स्टेशन लेकर गई थी। दिल्ली पुलिस को इनपुट मिला था कि विभव दिल्ली से बाहर नहीं बल्कि मुख्यमंत्री आवास में ही मौजूद हैं।

जैसे ही पुलिस विभव को लेकर सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन पहुंची तो वहां AAP के लीगल सेल क प्रमुख संजीव नासियार ने जबरदस्ती घुसने का प्रयास किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें धक्का देकर एक तरफ कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, विभव कुमार ने अपनी शिकायत को लेकर दिल्ली पुलिस को जो मेल भेजा था उसका आईपी एड्रेस भी पुलिस ने ट्रैक किया था। कई टीमें विभव की तलाश के लिए लगातार लगी हुईं थी और फाइनली विभव को सीएम आवास से हिरासत में ले लिया गया। विभव कुमार का नाम दिल्ली पुलिस की एफआईआर में है।अब उनसे इस मामले में आगे पूछताछ की जाएगी।

दिल्ली पुलिस ने सीएम केजरीवाल के आवास से विभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें सिविल लाइन्स थाने लेकर जाया गया है। विभव कुमार का कहना है कि उन्हें मीडिया के जरिए एफआईआर की जानकारी मिली है। वहीं, विभव कुमार ने भी ईमेल के जरिए पुलिस से शिकायत की है। विभव ने अपील की है कि उनकी शिकायत पर दिल्ली पुलिस संज्ञान ले। विभव का यह भी कहना है कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिला है।

आप सांसद स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर गंभीर आरोप लगाया है। स्वाति मालीवाल का कहना है कि जब वह सीएम केजरीवाल के आवास पर पहुंचीं तो उनके साथ विभव कुमार ने बदसलूकी की और उनके साथ मारपीट की। उधर, स्वाति मालीवाल की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी। एफआईआर के बाद एम्स में स्वाति मालीवाल की मेडिकल जांच कराई गई। जिसकी रिपोर्ट में यह बताया गया है कि स्वाति के बाएं पैर और दाईं आंख के नीचे चोट के निशान हैं। स्वाति ने सिर दर्द और गर्दन अकड़ने की भी शिकायत की है।

फिलहाल पुलिस विभव से पूछताछ कर आगे की जांच में जुटी हुई हैं।

Share to...