April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

सीएम से विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात, सीएम ने ऐसा क्या की खुश हुए समाजजन

भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में कुशवाह समाज के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट की।
प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री चौहान को कुशवाह समाज के सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया और विभिन्न सुझाव दिए।मुख्यमंत्री चौहान ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए कहा कि इस सम्मेलन के पूर्व कुशवाह समाज के हित में लिए जाने वाले महत्वपूर्ण निर्णयों के संबंध में परीक्षण करवाया जाएगा। सम्मेलन के अवसर पर इन निर्णयों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि सागर संभाग सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में निवासरत कुशवाह समाज के नागरिकों के कल्याण के लिए राज्य शासन प्रतिबद्ध है। सागर के अलावा निवाड़ी, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और पन्ना जिलों के कुशवाह समाज के प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे।विधायक प्रदीप लारिया के नेतृत्व में मिले प्रतिनिधि मंडल में प्रभुदयाल पटेल,अर्जुन पटेल,कमलेश पटेल, धर्मेन्द्र कुशवाह आदि शामिल थे।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री निवास में माझी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने भी सीएम शिवराज सिंह चौहान से भेंट की। सीएम ने प्रतिनिमण्डल से बात की और दिए गए सुझाव को जाना साथ ही समाज के लिए हर सम्भव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव भी इस उपस्थित थे।

Share to...