April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की भेंट

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद समीर उरांव के नेतृत्व में देशभर के विभिन्न प्रदेशों के अध्यक्ष और राष्ट्रीय पदाधिकरियों ने देश कि प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में सौजन्य भेंट की।

अजजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने बताया कि आज सम्पूर्ण भारतवर्ष का आदिवासी समाज अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि हमारी आदिवासी बहन द्रोपदी मुर्मू देश के सर्वोच्च पद पर आसीन होकर समाज का प्रतिनिधित्व कर रही है।
इस अवसर पर देशभर से पधारे अजजा मोर्चा के पदाधिकारियों ने उनके कुशल नेतृत्व में भारत देश के आदिवासी समाज के विकास के लिए हो रहे कार्यों के प्रति सरकार एवं राष्ट्रपति को धन्यवाद ज्ञापित किया।

मुलाकात के दौरान राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय नीति एवं शोध प्रभारी अजजा मोर्चा डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, अजजा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्रीद्वय गजेंद्र सिंह पटेल, कलीराम मांझी, मध्यप्रदेश अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर सहित विभिन्न प्रदेशों छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, के अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share to...