April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

पंजाब नेशनल बैंक के केशियर के खाते से साइबर फ्रॉड ने उड़ाए लाखो रुपये, पुलिस जुटी जांच में

पूर्वी चंपारण: ऑनलाइन ठगी करने वाले किसी को भी नही बख्शते है। ऑनलाइन ठगोरो द्वारा एक बैंककर्मी के खाते से लाखों रुपये उड़ाने का मामला सामने आया हैं।

दरअसल पंजाब नेशनल बैंक लखौरा के सहायक कैशियर धर्मेंद्र कुमार के खाता से साइबर फ्रॉडो ने 1.31 लाख रुपया उड़ा लिया है। मामले में पीड़ित कैशियर धर्मेंद्र ने रविवार को आवेदन देकर तुरकौलिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

पीड़ित कैशियर तुरकौलिया पूर्वी पंचायत के मंझार गांव के रहने वाले है। एफआईआर में उन्होंने बताया है कि उनका पीएनबी में खाता है, जिसमे सैलरी की राशि आती है। उनके खाता में 1.38 लाख रुपया था, जिसमे से तीन बार में साइबर फ्रॉड ने 1.31 लाख रुपया निकाल लिया है। उक्त जानकारी उनके मोबाइल पर मैसेज आने पर हुआ। वे अपने खाता को लॉक करा दिए है।

थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव ने बताया कि यह साइबर फ्रॉड का मामला है। इसकी तकनीकी व वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने आम लोगो से अपील की है कि साइबर फ्रॉड से बचने के लिए मोबाइल पर भेजे गए एप पर ओटीपी शेयर करने से बचना चाहिए।

पुलिस शिकायत मिलने के बाद अज्ञात ठगों पर मामला दर्ज कर जांच कर रही हैं।

Share to...