खरगोन: मप्र के खरगोन जिले के ऊन स्थित प्राचीन ऐतिहासिक महालक्ष्मी मंदिर में आज महाअष्टमी के पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
सुबह से ही शारदीय नवरात्रि पर्व की महाअष्टमी पर भक्त माँ महालक्ष्मी के दर्शन करने पहुँचे। पिछले दिनो करीब 100 साल बाद चोला छोडने के बाद माँ के असली स्वरूप आकर्षण का केन्द्र नवरात्रि में बना हुआ है।
महालक्ष्मी के अद्भूत स्वरूप हाथो में चक्र, वरदान की मुद्रा, कलश, अंकुश, कमल और धन बरसाने की अवस्था दिखाई दे रही है। नवरात्रि पर्व पर कमल के पुष्प पर विराजित छह भुजाओं वाली माताजी की पाषाण प्रतिमा के दर्शन के लिये हर कोई श्रद्धालु आतुर नजर आया।
मुम्बई, कोल्हापुर के बाद ऊन में ही प्राचीन ऐतिहासिक 11 शताब्दी की मूर्ति विराजीत है। धार्मिक मान्यता है की महालक्ष्मी मैया दिन में तीन प्रहर सुबह बाल्यावस्था, दोपहर में युवावस्था और शाम (रात) प्रौढावस्था में दर्शन देती है।
खरगोन जिला मुख्यालय से मात्र 17 किलोमीटर दूर माँ महालक्ष्मी के मंदिर में नवरात्रि के अलावा दीपावली और गोपाअष्टमी पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमडता है। श्रद्धालुओं का मानना है की नवरात्रि पर्व के दौरान माँ के दर्शन मात्र से हर मनोकामना पूरी होती है। इस नवरात्रि पर 100 वर्ष बाद माता के चोला छोडने के बाद असली स्वरूप को देखने के लिये लोगो की भीड उमड रही है।
महालक्ष्मी की अद्भूत और चमत्कारिक मूर्ति है। महिलाओ का कहना था की प्राचीन ऐतिहासिक मंदिर में हमेशा दर्शन करने आते थे लेकिन इस बार चोला छोडे जाने के बाद मूर्ति में बहुत परिवर्तन आया है।

More Stories
Investment Updates: भोपाल समिट में 25 निवेशकों को लेटर ऑफ इंटेंट, 15 हजार से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार
Damodar Yadav Demand Updates: दमोदर यादव ने दोहराई माफी की मांग, कहा- गलती का एहसास करें, एहसान नहीं
Bunty Vivek Sahu Updates: 3000 एकड़ भूमि के प्रयोजन परिवर्तन को स्वीकृति, करोड़ों के निवेश की उम्मीद