April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

क्रिकेटर केएल राहुल माता पिता के साथ पहुँचे महाकाल के दरबार, भस्मारती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में अभिनेताओं, क्रिकेटरो के आने का क्रम जारी हैं। बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लेने बाबा के दरबार आ रहे हैं।

आज बुधवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी केएल राहुल ने ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर में दर्शन किए। वे अपने माता पिता के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर महाकाल का आशीर्वाद लिया।

भस्मारती के बाद क्रिकेटर केएल राहुल ने माता पिता के साथ बाबा महाकाल के गर्भगृह की देहरी से दर्शन किये। महाकाल मंदिर के विद्वान पंडितों द्वारा पूजन करवाया गया। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद राहुल बहुत ही प्रसन्न नजर आए। इस दौरान क्रिकेटर ने आईपीएल मैचों में अच्छे परफॉर्मेंस के लिए बाबा से आशीर्वाद लिया। महाकाल दर्शन के पश्चात मंदिर समिति द्वारा केएल राहुल का सम्मान किया गया।

Share to...