April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

देश के चार राज्यों मप्र, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में मतगणना जारी, शुरुआत में भाजपा को बढ़त

हीना तिवारी, भोपाल: देश के चार राज्यों में आज विधानसभा चुनाव को लेकर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई हैं। देश के चार राज्यों मप्र, राजस्थान, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के बाद आज मतगणना शुरू हो चुकी हैं। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गणना जारी हैं। 8.30 बजे से ईवीएम मशीनों की मतगणना शुरू होगी।

बात मप्र की करें तो मप्र की 230 विधानसभा के लिए 17 नवंबर को मतदान हुआ हैं और आज मतगणना शुरू हो चुकी हैं। 230 विधानसभा में चुनाव के बाद भाजपा और कांग्रेस दोनो ही दल अपनी अपनी जीत का दावा कर रही हैं। आज मतगणना के बाद स्पष्ट हो जाएगा कि किसके सर ताज सजता है। किसे जनता ताज पहनाती हैं और राज सिंहासन पर विराजित करती हैं।

वही राजस्थान की बात करें तो 199 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ है और यहां भी भाजपा कांग्रेस में कड़ी टक्कर के बाद दोनों दल अपनी अपनी जीत के दावे कर रही हैं।

तेलंगाना राज्य में 119 विधानसभा सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ हैं और यहां पर मतगणना शुरू हो चुकी हैं जनता किसके सर पर ताज पहनाती हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ है। सुबह 8 बजे से डाक मतपत्रों की गणना शुरू हो चुकी हैं। उसके बाद ईवीएम मशीनों के मतों की गणना शुरू होंगी।

चारो राज्यो में जारी मतगणना को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना जारी हैं। दोपहर तक स्थिति क्लियर हो जाएंगी।

वही अभी तक के रुझानों की बात करें तो मप्र की 230 विधानसभा सीटों पर करीब 150 सीटो पर भाजपा आगे है वही राजस्थान में 199 सीटों पर 126 सीटों पर भाजपा, तेलंगाना में 119 विधानसभा सीटो पर 61 सीटो पर कांग्रेस, बीआरएस 50 सीटों पर आगे है। बात छत्तीसगढ़ की करे तो 90 विधानसभा सीटों में से 46 सीटों पर कांग्रेस तो 43 सीटों पर भाजपा आगे चल रही हैं।

हालांकि अभी बहुत से राउंड बाकी हैं शुरुआत के राउंड में भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई दे रही हैं। वही दोपहर तक स्थिति क्लियर हो जाएगी कि जनता का जनादेश किसे मिलेगा और किसके सर पर ताज सजेगा।

Share to...