इंदौर: इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में निगम में किये जा रहे नवाचार की श्रृंखला में आज अपने निज निवास का संपतिकर का भुगतान पीओएस मशीन के माध्यम से डिजिटली जमा किया गया।
इस अवसर पर महापौर भार्गव ने बताया कि नगर निगम इंदौर द्वारा नवाचार की श्रृंखला में राजस्व विभाग के समस्त बिल कलेक्टर को संपतिकर वसुली के क्रम में पीओएस मशीन दी गई है, जो कि बिल कलेक्टर द्वारा करदाताओ को संपतिकर जमा करने पर हाथो-हाथ भुगतान की रसीद उपलब्ध करायी जावेगी।
उन्होने शहरवासियों से अपील की है कि डिजिटल इंदौर के क्रम में अपने बकाया करो का भुगतान निगम के बिल कलेक्टर के पास उपलब्ध पीओएस मशीन के साथ ही निगम की अधिकृत वेबसाईट व ऑनलाईन भुगतान कर शहर विकास में सहयोग करे।
उन्होने कहा कि पूर्व में जहां संपतिकर जमा करने पर रसीद बुक के माध्यम से रसीद उपलब्ध कराई जाती थी, जिसे अब बंद किया जाकर, निगम द्वारा डिजिटल मोड पर पेमेंट के विभिन्न स्त्रोत के माध्यम से संपतिकर का भुगतान किया जा सकता है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित