April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

भारत ने अफगानिस्तान को दिए कोरोना के टीके तो यूएन ने कहा…

Politics over Vaccination

Corona Vaccine : भारत के कोरोना डिप्लेमेसी (Corona) की हर जगह चर्चा हो रही है। कई देशों ने इसकी प्रशंसा की है। अब संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष अधिकारियों और काबुल के राजनैतिक ने भारत द्वारा अफगानिस्तान को कोविड-19 रोधी टीके दिए जाने के कदम की प्रशंसा की है। इसके साथ ही युद्धग्रस्त पर अफगानिस्तान में टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के अफगानिस्तान में विशेष प्रतिनिधि एवं अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन के प्रमुख देबोरा लॉयन्स ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कहा कि ऐसा लगता है। अफगानिस्तान में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर की शुरुआत हो गई है। हमें संभावित तीसरी लहर के प्रति सतर्क रहना होगा। टीकाकरण अब शुरू हो गया है और भारत सरकार द्वारा दिए गए दान और कोवैक्स सेवा से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद।

संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि एवं राजदूत अब्देला राज ने भी कोविड-19 टीका मुहैया कराने के लिए सुरक्षा परिषद में भारत का आभार व्यक्त किया। भारत में निर्मित कोविड-19 टीके की 9,68,000 खुराक की आपूर्ति की गई है। इनमें से 5 लाख खुराक की आपूर्ति अनुदान के रूप में की गई है। साथ ही भारत ने मानवीय सहायता के तौर पर चाबहार बंदरगाह के रास्ते अफगानिस्तान को 75 हजार मीट्रिक टन गेहूं भी भेजा है।

Share to...