देश में कोरोना के मामलों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। देश के विभिन्न राज्यों में लगातार कोरोना मरीज बढ़ते जा रहे हैं। एक बार फिर देश में कोरोना पैर पसार रहा है और लगातार इस के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है। अब तक जहां प्रतिदिन 5000 से ज्यादा केस आ रहे थे तो वहीं बीते 24 घंटे में यह आंकड़ा बढ़कर सात हजार को पार कर चुका है। जिससे केंद्र सहित राज्य सरकारों की चिंताएं बढ़ चुकी है। साथ ही लोगों में भी एक बार फिर कोरोनावायरस की दहशत बढ़ रही है। आज बुधवार को जारी आकंड़ों के मुताबिक, बीते 24 घण्टे में देशभर में कोरोना के 7,830 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं। वहीं संक्रमण दर में भी बढ़ोतरी हुई है जहां मंगलवार को ये दर 2.88 फीसदी थी, वहीं आज 3.65 फीसदी रिकॉर्ड की गई है वहीं साप्ताहिक संक्रमण दर 3.83 फीसदी हो गई है।
दिल्ली में 980 नए मामले सामने आए। इसके अलावा दो मरीजों की जान भी गई। वहीं संक्रमण दर 26 प्रतिशत हो गई हैं।
महाराष्ट्र में भी 919 केस सामने आए और एक शख्स की मौत हो गई है। इसके अलावा उत्तराखंड में भी 108 से नए मरीज मिले हैं। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 197 पहुंच गई है।
इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी कोरोना की रफ्तार डरा रही है। यहां पर 402 नए मामले सामने आए। अकेले लखनऊ में 83 केस दर्ज हुए और गाजियाबाद में भी 70 मामले सामने आए।
वही मप्र में भी कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। लगातार बढ़ते कोरोना मरीजो की संख्या से चिंताएं बढ़ रही हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित