April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

प्रदेश में बाघों की संख्या पर लगाना होगा नियंत्रण, सीएम से चर्चा कर दूसरे प्रदेशों को भी दिए जा सकते है बाघ- कुँ. विजय शाह वनमंत्री

इंदौर: – प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर सहित प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बाघों के रहवासी क्षेत्रों में घूमने की घटनाएं अब आम हो चुकी है, इसी को लेकर आज वनमंत्री कुँवर विजय शाह ने अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए वन मंत्री विजय शाह ने बाघों की संख्या पर नियंत्रण का लगाने की बात कही, उन्होंने कहा कि प्रदेश में टाइगर की संख्या काफी हो गई है, इसमें मुख्यमंत्री से चर्चा कर दूसरे प्रदेशों को बाघ दिए जा सकते हैं क्योंकि उनके संख्या पर नियंत्रण लगाना जरूरी है।

दरअसल, इंदौर जिले के महू में कई दिनों से बाघ की मूवमेंट लगातार देखी जा रही है, वहीं कुछ दिन पहले एक बाघ ने बुजुर्ग का भी शिकार किया था, जिसके बाद पूरे इलाके में बाघ को लेकर दहशत और भी बढ़ गई है। वहीं कल भोपाल के एक डेरी फार्म में भी घुसे बाघ ने वन विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं, वही प्रदेश में बाघों की संख्या को लेकर चर्चा करते हुए वन मंत्री विजय शाह ने कहा कि प्रदेश में बाघ इतने हो गए हैं की वह अब रहवासी क्षेत्रों में आने लगे हैं, वही फिलहाल अन्य प्रदेशों से भी बाघों को लेकर चर्चा चल रही है, जिसमें सीएम अगर अनुमति देंगे, तो दूसरे प्रदेशों को बाघ दिए जा सकते हैं। क्योंकि इनकी संख्या पर नियंत्रण करना पड़ेगा।

Share to...