April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

कांग्रेसियों व रहवासियों ने निगम झोन पर मूलभूत सुविधाओं को लेकर किया प्रदर्शन, गंदे पानी की बोतल निगम अधिकारियों को सोपी

इंदौर: मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में विधानसभा 2 में स्थित नगर निगम कार्यालय सुभाष नगर जोन पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और 4 वार्डों के रहवासियों द्वारा निगम कार्यालय का घेराव कर भाजपा सरकार सहित मूलभूत सुविधाओं को लेकर उग्र प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष द्वारा कई तरह के आरोप नगर निगम पर लगाए गए और गंदे पानी से भरी बोतल निगम अधिकारियों को सौंपी गई।

दरअसल इंदौर में हुई बारिश के बाद से नर्मदा पाइप लाइनों से रहवासियों के घरों में लगातार गंदा पानी पहुंच रहा है और इसको लेकर पूरे शहर में इस तरह की समस्याएं लगातार सामने आ रही है और इसी समस्याओं को लेकर विधानसभा दो में कांग्रेस द्वारा सैकड़ों रहवासियों के साथ सुभाष नगर नगर निगम के जोन कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया है कि गंदे पानी के कारण उनके परिवार काफी बीमार पड़ रहे हैं जिसके कारण हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ रहा है। इसी के साथ एक लाइन से लेकर सड़कों पर जलजमाव के कारण नगर निगम द्वारा कीटनाशक नहीं छिड़का जा रहा जिसके कारण मच्छर पनप रहे हे जिससे मलेरिया फैलने की आशंका बनी हुई है। निगम कार्यालय पर उग्र प्रदर्शन किया गया यदि समस्या दूर नहीं होती है तो उग्र प्रदर्शन के साथ ही आंदोलन की बात कही गई हैं।

Share to...