नईदिल्ली: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सूची जारी की है और उन्हीं की अध्यक्षता में आयोजित ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ की बैठक में इन उम्मीदवारों के नाम तय किए गए है।
कांग्रेस द्वारा आज जारी की गई सूची में गोवा के 2, मप्र के 3 और दादर नगर हवेली से 1 उम्मीदवार के नाम की घोषणा की हैं। इस सूची में गोवा से मौजूदा कांग्रेस सांसद फ्रांसिस्को सरदिन्हा का टिकट कट गया है।
कांग्रेस द्वारा जारी सूची के अनुसार, पार्टी ने उत्तर गोवा से रमाकांत खलाप, दक्षिण गोवा से कैप्टन विरिआटो फर्नांडिस को टिकट दिया है। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश के मुरैना से सत्यपाल सिंह सिकरवर (नीटू), ग्वालियर से प्रवीन पाठक और खंडवा से नरेंद्र पटेल को टिकट दिया है। वही कांग्रेस पार्टी ने दादरा और नगर हवेली से अजीत रामजीभाई माहला को चुनावी मैदान में उतारा है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित