नईदिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की है। बुधवार की देर रात आई इस लिस्ट में कुल 14 नाम है । ये उम्मीदवार कुल चार राज्यों से हैं, जिनमें झारखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है।
कांग्रेस द्वारा जारी आठवीं सूची के अनुसार खूंटी झारखंड से कालीचरण मुंडा, लोहरदगा झारखंड जे सुखदेव भगत, हजारीबाग झारखंड से जय प्रकाश पटेल, गुना मप्र से राव यादवेंद्र सिंह, दमोह मप्र से तरवर सिंह लोधी, विदिशा मप्र से प्रताप भानू शर्मा, अदीलाबाद तेलंगाना से एस कुमारी चैलिमला, निजामाबाद तेलंगाना से टी जीवन रेड्डी,भोंगीर तेलंगाना से सी किरण कुमार रेड्डी, मेदक तेलंगाना से नीलम मधु, वही गाजियाबाद उप्र से डॉली शर्मा, बुलंदशहर उप्र से शिवराम वाल्मिकी, उत्तर प्रदेश सीतापुर उप्र से नकुल दुबे और महराजगंज उप्र से वीरेंद्र चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया हैं।
कांग्रेस ने इससे एक दिन पहले 26 मार्च, 2024 को ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ (सीईसी) की मीटिंग में आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की सातवीं सूची जारी की थी, जिसमें पांच नाम थे। चार नाम छत्तीसगढ़ से थे, जबकि एक नाम तमिलनाडु से था। छत्तीसगढ़ के सरगुजा (एसटी) से शशि सिंह, रायगढ़ (एसटी) से डॉ.मेन देवी सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव और कांकेर (एसटी) से बीरेश ठाकुर को मौका दिया गया है, जबकि तमिलनाडु की माइलादुथुरई सीट से आर सुधा को उम्मीदवार बनाया गया है।
जारी सूची के अनुसार मप्र की विदिशा सीट से भाजपा उम्मीदवार पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने कांग्रेस ने प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया हैं तो वही गुना से भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने राव यादवेंद्र सिंह को उतारा हैं। दमोह से तरबर सिंह लोधी को टिकट मिला हैं।
कांग्रेस अब तक मप्र की 29 लोकसभा सीटों में से 25 सीट पर उम्मीदवार के नाम घोषित कर चुकी हैं वही ग्वालियर, मुरैना और खंडवा सीट अभी भी होल्ड पर है जबकि खजुराहो सीट सपा के लिए छोड़ी हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित