इंदौर: उज्जैन में हुई नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से राजनीति भी गरमा गई है। आज शुक्रवार को कांग्रेस के मध्य प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला दुष्कर्म पीड़िता से मिलने इंदौर के एमटीएच अस्पताल पहुंचे। बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने किसी को भी उससे मिलने नहीं दिया गया। दुष्कर्म पीड़िता के स्वास्थ्य की जानकारी सुरजेवाला ने डॉक्टर से ली।
उन्होंने मीडिया से चर्चा में कहा कि उज्जैन की घटना दिल्ली के निर्भया कांड से भी बड़ी है। आरोपी ने अमानवीय तरीके से अपराध किया। पीड़िता को बचाने के लिए डॉक्टर ने उसका ऑपरेशन किया है उसे ठीक होने में कम से कम 4 हफ्ते लगेंगे।
सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने एक बार भी मध्य प्रदेश की दलित बेटी के लिए अपने मुंह से एक शब्द नहीं निकाला। सरकार दुष्कर्म पीड़िता बच्चों को उत्तर प्रदेश या बिहार का बताती रही जबकि वह मध्य प्रदेश के सतना में रहती है। वह स्कूली छात्र है जबकि अफसर उसे भिखारी बताते रहे।
रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर जमकर निशाना।

More Stories
यात्री सुरक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जारी किए अहम निर्देश, 60 दिन में हाइवे किनारे के अवैध ढाबे हटाएं’
गोवा की साध्वी सैल ने जीता मिस इंडिया 2026 का खिताब, अब मिस वर्ल्ड में करेंगी मुकाबला
साधना सप्ताह में मप्र को अधिकतम पाठयक्रम पूरा करने राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान