आगामी विधानसभा चुनावो को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी हैं। इस साल जिन राज्यों में चुनाव होंगे, उनमें से चार राज्यों के लिए पार्टी ने स्क्रीनिंग कमेटी बनाई है। कांग्रेस ने बुधवार को राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की है, जिसमें गौरव गोगोई और अजय माकन समेत कई सीनियर नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने चुनावी राज्यों के लिए स्क्रीनिंग कमेटी के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने स्क्रीनिंग कमेटी की सूची पत्र द्वारा जारी की हैं।
कांग्रेस द्वारा जारी पत्र के अनुसार राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की अध्यक्षता गौरव गोगोई करेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, छत्तीसगढ़ में अजय माकन और तेलंगाना में के. मुरलीधरन इस कमेटी की अध्यक्षता करेंगे।
मध्य प्रदेश में भी इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। जिसको लेकर कांग्रेस व भाजपा दोनो दलों ने तैयारियां तेज कर दी है। कांग्रेस पार्टी की मप्र स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष पार्टी महासचिव जितेंद्र सिंह को बनाया गया है इसके अलावा यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और सप्तगिरि उलका इसके सदस्य होंगे। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, प्रदेश चुनाव समिति के चेयरमैन कांतिलाल भूरिया, कमलेश्वर पटेल समेत अन्य सीनियर नेता इसके पदेन सदस्य होंगे।
कांग्रेस मप्र में सत्ता वापसी के लिए कमर कस चुकी हैं। कांग्रेस ने अपनी सभी विंग को अलर्ट लर दिया हैं और प्रदेश में चुनाव को लेकर कई यात्राएं व सभाएं लगातार की जा रही हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित