जबलपुर: सोलर पैनल बेचने के नाम पर एक कंपनी बनाकर जालसाजी करते हुए कंपनी के डायरेक्टर ने टीकमगढ़ के एक व्यापारी से करोड़ो रूपये की ठगी को अंजाम दिया। व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
दरअसल टीकमगढ़ के व्यापारी से सोलर पैनल बेचने के नाम पर कंपनी बनाकर कंपनी डायरेक्टर ने व्यापारी से 2 करोड़ 48 हजार रुपए की ठगी की हैं। रकम देने के बाद भी जब सोलर पैनल, व्यापारी को नहीं मिले तो व्यापारी ने कंपनी के डायरेक्टर से रुपए वापस मांगे।
जिसके बाद कंपनी के डायरेक्टर के द्वारा रुपए वापस नहीं किए गए। वही व्यापारी में ने जब जबलपुर में आकर कंपनी के बारे में पूछताछ की तो पता चला कि जिस पते पर कंपनी जबलपुर में संचालित की जा रही हैं वह वहां पर मौजूद ही नहीं है।
इसके बाद व्यापारी नवीन खरे ने पूरे मामले की कोतवाली थाने में पहुंचकर शिकायत की और कंपनी डायरेक्टर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया।
वही मामले में जानकारी देते हुए सीएसपी रितेश कुमार शिव ने जानकारी देते हुए बताया कि टीकमगढ़ निवासी व्यापारी के द्वारा पूरे मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की गई है। इसके बाद सी यू एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर विशाल दुबे समेत अन्य तीन लोगों पर मामला दर्ज किया गया हैं। वही सी यू कंपनी के डायरेक्टर विशाल दुबे और उनके साथियों के द्वारा टीकमगढ़ निवासी नवीन खरे नाम के व्यापारी के साथ 2 करोड़ 48 हजार रूपए की ठगी की घटना को अंजाम दिया गया है जहां पुलिस के द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द ही आरोपियों को पुलिस के द्वारा मामले में गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित