April 23, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फ़िल्म ‘राहु केतु’ के म्यूजिक का सीएम डॉ यादव ने किया लॉन्च, फ़िल्म की टीम की सीएम ने की सराहना

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर में आयोजित फिल्म ‘राहु केतु’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट समारोह में शामिल हुए। कार्यक्रम में विलंब से पहुंचने पर उन्होंने उपस्थित लोगों से क्षमा भी मांगी।

इस अवसर पर उन्होंने फिल्म के अभिनेता वरुण शर्मा, पुलकित सम्राट, शालिनी पांडे तथा निर्माता सूरज सिंह सहित पूरी टीम का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उज्जैन जैसी धार्मिक नगरी में किसी फिल्म का म्यूजिक लॉन्च होना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है और यह बाबा महाकाल का आशीर्वाद है। फिल्म के नाम पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि राहु-केतु को वश में कर लो तो फिर बचता ही क्या है।
डॉ. यादव ने मंच से सभी कलाकारों से महाकाल का जयकारा भी लगवाया और कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह फिल्म सफलता के नए रिकॉर्ड बनाएगी। उन्होंने कलाकारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें इतना काम मिले कि समय कम पड़ जाए और जिन थिएटरों में यह फिल्म चले, वे भी मालामाल हों।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने फिल्म ‘राहु केतु’ की टीम की सराहना करते हुए कहा कि नशा नाश की जड़ है और फिल्म के लिए आपने एक अच्छा व सार्थक विषय चुना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी समाजहित में कदम उठा रही है और उज्जैन सहित मध्यप्रदेश के 19 शहरों में शराबबंदी लागू की गई है।

म्यूजिक लॉन्च अवसर पर भाजपा नेताओं सहित बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल रहें।

Share to...