भोपाल: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के ग्वालियर आगमन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि 13 जुलाई को राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मु के ग्वालियर के कार्यक्रमों की व्यवस्थाएँ उत्कृष्ट हों।
राष्ट्रपति मुर्मु ग्वालियर में एच.एच. महाराजा सर जीवाजीराव सिंधिया म्यूजियम जय विलास पैलेस जायेगी और एबीवी-आईआईआईटीएम ग्वालियर के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राष्ट्रपति मुर्मु के ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों की अच्छी ब्रांडिंग की जाए। सुरक्षा व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। साफ-सफाई और स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाएँ उत्तम हों।
मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ग्वालियर और अन्य अधिकारी वर्चुअली शामिल हुए।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित