इंदौर: मां अहिल्याबाई की नगरी इंदौर में आयोजित होने वाली मंत्रि-परिषद की बैठक के लिए पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सुबह कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय पहुंचकर नर किंग कोबरा की सौगात दी और चिड़ियाघर का भ्रमण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कर्नाटक के पीलीकुला बायोलॉजिकल पार्क से लाए गए नर किंग कोबरा को स्नैक पार्क में छोड़ा। चूंकि इंदौर किंग कोबरा का प्राकृतिक आवास नहीं है, अतः चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा नर किंग कोबरा के लिए बनाए गए आवास की मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सराहना की। साथ ही किंग कोबरा की लंबाई और वजन देख कर प्रसन्नता जाहिर की।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव सांपों के संरक्षण के लिए जोर देते हैं। इसी के तहत किंग कोबरा की ब्रीडिंग हेतु चिड़ियाघर में विशेष फेसिलिटी बनाई गई हैं। अभी तक प्राणी संग्रहालय में मादा किंग कोबरा थी, अब नर किंग कोबरा के आने से प्राकृतिक रूप से ब्रीडिंग हो सकेगी।

More Stories
मध्यप्रदेश कैडर के डॉ. अंसारी सेंट्रल जू ऑथोरिटी की ‘कंजर्वेशन-ब्रीडिंग’ कमेटी में शामिल होने वाले मध्यप्रदेश कैडर के पहले आईएफएस
स्वच्छता को लेकर महापौर का छात्रों से सीधा संवाद, चोइथराम स्कूल में लिया ‘स्वच्छता सरप्राइज टेस्ट’
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच, अन्तर्राष्ट्रीय मेले “फोयर डे पेरिस” में होगी प्रदर्शित