उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में क्षिप्रा तट स्थित दत्त अखाड़ा पहुंचकर श्री सुंदरपुरी महाराज जी से भेंट की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. यादव श्री हनुमंत आश्रम में श्री हजारी हनुमान मंदिर में दर्शन व पूजन करने पहुंचे और गौ-सेवा कर जगत कल्याणी गौ-माता को प्रणाम भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
संत समाज के आशीर्वाद से राज्य सरकार जनकल्याण और विकास के कार्यों में नए आयाम स्थापित करेगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा में कहा कि उज्जैनी देवताओं और संत महात्माओं की नगरी है। उज्जैन में संतों के माध्यम से सेवाओं के कई कार्य चल रहे हैं। सनातन संस्कृति की रक्षा में संतों का योगदान अद्वितीय है। संत समाज के आशीर्वाद से राज्य सरकार जनकल्याण और विकास के कार्यों में नए आयाम स्थापित करेगी।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित