April 21, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गौशाला में की गोवर्धन पूजा, गौ माता को किया नमन

उज्जैन: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर तिलकेश्वर गौशाला पहुंचकर गोवर्धन पूजन किया और गौ माता को दुलार कर आशीर्वाद लिया। अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गौ माता हमारी संस्कृति और आस्था की प्रतीक हैं। उनकी सेवा से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने गौशाला के कार्यों की सराहना करते हुए गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गौभक्त उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी को अन्नकूट पर्व की शुभकामनाएं दीं और गौसेवा को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

Share to...