April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

केंद्रीय कर्मचारियों व पेंशनर्स को केंद्र सरकार का तोहफा, महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी की

मोदी सरकार की कैबिनेट के इस फैसले के बाद महंगाई भत्ता 38% से बढ़कर 42% हो गया है। बढ़ी हुई दर जनवरी 2023 से लागू होंगी। इसके साथ ही कर्मचारियों और पेंशनधारियों को एरियर भी मिलेगा। इस ऐलान से सरकार पर हर साल 12,815 करोड़ रुपए का वित्तीय भार पड़ेगा।

केंद्र सरकार के इस फैसले से केंद्र सरकार के करीब 47.58 लाख कर्मचारियों और 69.76 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। डीए में यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों के बाद की गई है।

केंद्र सरकार सालाना डीए/डीआर में जनवरी की शुरुआत से जुलाई महीने के अंत तक बढ़ोतरी करती है। हालांकि, पिछले कुछ साल में इसमें देरी देखने को मिली है। पिछली छमाही में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी का इजाफा किया था। इसके बाद कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया था।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। डीए और डीआर में ये बढ़ोतरी जनवरी 2023 से लागू होगी।

Share to...