November 20, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

अनियंत्रित होकर नर्मदा नहर में गिरी कार, कार सवार पति पत्नी की डूबने से मौत

खरगोन: खरगोन जिले में एक बड़ा हादसा सामने आया हैं। खरगोन जिले के कुडिया गांव के पास नर्मदा की नहर में कार गिरने से कार सवार पति पत्नी की नहर में डूबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कार अनियंत्रित होकर सडक किनारे मोड पर इंदिरा सागर नर्मदा की मुख्य नहर में गिरने से हादसा हुआ। कार सवार किसान 53 वर्षीय राजेन्द्र राठौर और 49 वर्षीय पत्नी रेखा बाई की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है। वही मौके पर पहुंची जैतापुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार के कांच फोड़कर रेस्क्यू कर दोनो के शवो को बाहर निकाला। दोनो शव को लेकर जैतापुर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची है। जहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

बताया जा रहा है बुजुर्ग पति पत्नि खरगोन अपने गांव ठीबगांव आ रहे थे। इस दौरान गांव के पास ही मोड पर कार अनियंत्रित होकर कार नहर में जा गिरी। स्थानीय लोगो का कहना है की कई बार हादसे हो चूके है लेकिन गलत बने मोड को सही नही किया गया है। बडी लापरवाही है।

जैतापुर पुलिस चौकी प्रभारी सुदर्शन ने बताया की कार नर्मदा की नहर मे गिरने से कार सवार पति पत्नि की पानी में डूबने से मौत हुई है। दोनों के शवो का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। विवेचना की जा रही है। कार सवार शहर खरगोन आ रहे थे।

Share to...