April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

फर्जी नारकोटिक्स इंस्पेक्टर बन फर्जी नाम रख कर की छत्तीसगढ़ की युवती से शादी, पुलिस में की गई शिकायत प्रकरण दर्ज पुलिस कर रही तलाश

इंदौर: छत्तीसगढ़ की युवती को इंदौर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में पदस्थ सब इंस्पेक्टर बता कर फर्जी नाम रख शादी करने के मामले में मिली शिकायत के बाद फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार कर खुद को अधिकारी बताने वाले के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस।

दरअसल मामला लसूड़िया थाना क्षेत्र का है। जहां इंदौर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में पदस्थ देवेंद्र कुमार ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी की छत्तीसगढ़ में रहने वाली युवती ने अपने पति रोहित की तलाश में इंदौर में जानकारी मांगी थी। जिसमें उसने नियुक्ति पत्र भी दिखाया था। जहां पति द्वारा दिखाया गया फर्जी नियुक्ति पत्र में इंदौर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ होना बताया था और युवती से छत्तीसगढ़ में शादी कर ली थी।

जानकारी मिली नियुक्ति पत्र फर्जी है और जिस रोहित ने महिला से शादी की थी उसका असली नाम इंद्रनाथ जाडी है। मामले का खुलासा हुआ। हालांकि नारकोटिक्स विभाग अधिकारियों ने भी धोखाधड़ी पूर्वक फर्जी कागजात तैयार करने को लेकर संबंधित थाने पर आरोपी रोहित उर्फ इंद्रनाथ के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है वही पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी है और आरोपी की तलाश की जा रही हैं।

Share to...