नईदिल्ली: भाजपा ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह जारी की 44 उम्मीदवारों की पहली सूची वापस ले ली है। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवारों की पहली सूची सामने आई थी। पहली सूची में 44 उम्मीदवारों के नाम जारी किये गए थे। अब भाजपा ने यह लिस्ट वापस ले ली है। कहा जा रहा है सूची में कुछ बदलाव कर फिर से नई लिस्ट जारी की जाएंगी।
विदित हो की आज सुबह करीब 10 बजे भाजपा द्वारा जारी पहली सूची में तीनों चरणों के मतदान वाली सीटों के लिए नाम जारी किए थे। इसमें पहले चरण के लिए 15, दूसरे चरण के लिए 10 और तीसरे चरण के लिए 19 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। बीजेपी ने पाम्पोर से सैयद शौकत गयूर अंद्राबी, राजपोरा से अर्शीद भट्ट, शोपियां से जावेद अहमद कादरी, अनन्तनाग पश्चिम से मोहम्मद रफीक वानी, अनन्तनाग से अधिवक्ता सैयद वजाहत, श्रीगुफवाड़ा बिजबेहरा से सोफी यूसुफ, शानगुस अनन्तनाग पूर्व से वीर सराफ को उम्मीदवार बनाया है।
पार्टी के अन्य उम्मीदवारों की बात करें तो, भाजपा ने श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा सीट से रोहित दुबे, बुधल से चौधरी जुल्फीकर अली, मेंढर से मुर्तजा खान, नगरोटा से देविंदर सिंह राणा, जम्मू पश्चिम से अरविंद गुप्ता, जम्मू उत्तर से शाम लाल शर्मा, अखनूर से मोहन लाल भगत, छम्ब से राजीव शर्मा को मैदान में उतारा है।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में रविवार को हुई भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में इन उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई थी।
बीजेपी की पहली सूची में पूर्व उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना के नामों की घोषणा नहीं की गई है। वहीं, केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के भाई देवेंद्र राणा को बीजेपी ने नागोटा से उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि देवेंद्र राणा नेशनल कांफ्रेंस छोड़ कर बीजेपी में शामिल हुए थे।
बता दें कि जम्मू और कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव होंगे और इसके बाद 4 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
अब भाजपा द्वारा पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए सभी सीटों पर उम्मीदवारों के नामो के घोषणा की जाने की बात कही जा रही हैं। जल्द ही नई सूची जारी करने की बात कही गई है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित