नईदिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर बीजेपी ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में 10 राज्यों की 72 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।
बीजेपी ने कुल 72 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की हैं। जिसमे गुजरात- 7, दिल्ली-2, हरियाणा- 6, हिमाचल प्रदेश- 2, कर्नाटक- 20, मध्य प्रदेश- 5, उत्तराखंड- 2, महाराष्ट्र- 20, तेलंगाना- 06, त्रिपुरा की 1 सीट शामिल हैं।
इनमें नितिन गडकरी को नागपुर से, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर को करनाल से टिकट दिया गया है। इसके अलावा हर्ष मल्होत्रा को को पूर्वी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को उत्तर पश्चिम दिल्ली से टिकट मिला है।
बीजेपी ने दूसरी लिस्ट में मध्यप्रदेश की बाकी बची 5 सीटों पर भी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। इनमें इंदौर से शंकर लालवानी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया को रिपीट किया गया है। वही छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, बालाघाट से भारती पारधी और धार से सावित्री ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया है।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित