April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Bihar Election : हुआ सीट बंटवारा, जाने कितनी सीटों पर कौन लडे़गा चुनाव

Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में जेडीयू को 122 सीटें मिली है, इसमें से जेडीयू अपने कोटे से जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 7 सीटें देंगी, इस तरह से जेडीयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

भारतीय जनता पार्टी को 121 सीटें मिली है। BJP से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को कुछ सीटें देंगी। आज पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की। नीतीश कुमार ने कहा कि एनडीए अपने काम के दम पर राज्य में चुनाव लड़ेगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने कहा कि अगर आज रामविलास पासवान जी स्वस्थ रहते, तो ये परिस्थिति पैदा नहीं होती। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ेगी तो हम चुनाव आयोग को लिखकर देंगे, कि NDA से जुड़े सिर्फ 4 दल ही प्रधानमंत्री के चित्र का इस्तेमाल कर सकते हैं, अन्य किसी को प्रधानमंत्री का चित्र इस्तेमाल करने का अधिकार नहीं होगा।

संख्या चाहे जिसकी जितनी आए, लेकिन मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ही बनेंगे। इसके लेकर किसी को कोई दुविधा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही BJP चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी, इसमें किसी प्रकार के शक की गुंजाइश नहीं है।

संजय जायसवाल ने कहा कि NDA के नेता चाहते हैं कि रामविलास पासवान जल्द स्वस्थ हो जाएं, लेकिन बिहार में BJP नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। इस बारे में पूरी स्पष्टता है।

Share to...