April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

Bihar Election : BJP की तीसरी लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम हुए तय

उज्जैन में हुआ आयोजन BJP के लिए बन न जाए मुसीबत

Bihar Election : बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आज रविवार को अपनी तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस तीसरी लिस्ट में 46 उम्मीदवारों के नाम तय किए गए हैं। बीजेपी (BJP) अब तक बिहार चुनाव (Bihar Election) को लेकर 77 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 27 तो दूसरी लिस्ट में 2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया था।

शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi), गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) और अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के साथ अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस अहम बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा हुई थी। इस बीच विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी सिमरी बख्तियारपुर से चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी (BJP) ने आज रविवार को जो तीसरी लिस्ट जारी की है वो दूसरे चरण के लिए होने वाले चुनाव को लेकर है। इन 46 उम्मीदवारों में से 7 उम्मीदवार अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व सीट पर उतारे गए हैं। बीजेपी (BJP) की तीसरी लिस्ट में बेतिया से रेणु देवी, बैकुंठपुर से मिथिलेश तिवारी और दानापुर सीट से आशा सिन्हा को टिकट दिया गया है।

बिहार चुनाव (Bihar Election) के पहले चरण में 71 सीटों के लिए 28 अक्टूबर को मतदान होना है। वहीं, दूसरे चरण में 94 सीटों पर चुनाव होने हैं। शुक्रवार से इन सीटों के लिए नामांकन शुरू हो गया है। 16 अक्टूबर नामांकन की आखिरी तारीख है। दूसरे चरण की सीटों के लिए तीन नवंबर को वोटिंग होगी।

Share to...