April 26, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी बोलेरो गाड़ी, हादसे में इतने लोगो की गई जान…

उत्तराखंड में एक बार फिर एक बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 10 लोगो को अपनी जान गंवाना पड़ी। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में गुरुवार एक भीषण सड़क हादसा हुआ। एक बोलेरो गाड़ी 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस भीषण सड़क हादसे में दस लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और गाड़ी के परखच्चे उड़ गए।

पिथौरागढ़ जिले की मुनस्यारी तहसील के होकरा गांव में श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो असंतुलित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इसमें 10 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सभी श्रद्धालु बागेश्वर जिले के शामा तहसील के निवासी थे। वो होकरा देवी मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय रहवासियों के साथ ही पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बचाव टीमो के द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि सभी शवों को खाई से निकालकर उनका पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

हादसे की जगह गहरी खाई होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगी टीमों को शवों को सड़क तक पहुंचाने में खासी मशक्कत करनी पड़ी।

Share to...