इंदौर: इंदौर निवासी राजा व सोनम रघुवंशी केस में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। 17 दिन से लापता पत्नी सोनम रघुवंशी ने आखिरकार पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। सोनम ने यूपी के गाजीपुर में सरेंडर किया।
राजा रघुवंशी की हत्या के बाद से पत्नी सोनम लापता थी। उसे लेकर अपहरण से लेकर बांग्लादेश तक ले जाने की आशंका जताई जा रही थी। मगर राजा की हत्या के 17 दिन बाद कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट आया है। सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर में मिली है। गाजीपुर के काशी ढाबे से पुलिस ने सोनम को सरेंडर करने के बाद गिरफ्तार किया है।
दरअसल इंदौर से हनीमून मनाने शिलांग गए राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। कुछ दिनों पहले राजा रघुवंशी का शव शिलांग की एक गहरी खाई से बरामद हुआ था, जिससे पूरे इंदौर और शिलांग में सनसनी फैल गई थी। अब इस मामले में उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजीपुर से सोनम रघुवंशी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोनम के साथ दो से तीन अन्य लोगों को भी पकड़ा गया है, जो इस घटना में शामिल हो सकते हैं।
यह मामला शुरू से ही संदेहास्पद रहा है और अब जब सोनम पुलिस की गिरफ्त में है, तो इस रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद की जा रही है। इस पूरे प्रकरण में एक और नाम सामने आ रहा है और वो है राज कुशवाहा। पुलिस को संदेह है कि राज कुशवाहा की इस घटना में अहम भूमिका हो सकती है, हालांकि अब तक उसकी कोई पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है और जांच में उसका जिक्र बार-बार आ रहा है। अब इस केस की अगली कड़ी सोनम के बयानों पर निर्भर है। उत्तर प्रदेश पुलिस फिलहाल सोनम से पूछताछ कर रही है और इस बात पर नजरें टिकी हैं कि कब तक इंदौर पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वापस इंदौर लाती है।
वही पूरे ही मामले में सोनम के परिवार का कहना है कि शिलांग पुलिस और प्रशासन सोनम को फसाने का काम कर रहा है और उनकी बेटी निर्दोष है और इस पूरे प्रकरण का ठीकरा पुलिस और प्रशासन सोनम के सर पर फोड़ने में लगी हुई है।
वही इस पूरे ही मामले में राजा रघुवंशी के भाई हुए विपिन रघुवंशी का भी कहना है कि सोनम ने अपने भाई गोविंद रघुवंशी को फोन किया था और जब गोविंद रघुवंशी को इस बात पर यकीन नहीं हुआ कि उसकी बहन का फोन है तब गोविंद ने सोनम से वीडियो कॉल पर बात करी थी। यह सारी बात गोविंद के द्वारा ही विपिन रघुवंशी बताई गई है। वही उनका कहना है कि सोनम ने सरेंडर नहीं किया है। बल्कि पुलिस के द्वारा उसे वहां से गिरफ्तार किया गया है।उसे भरोसा नही हो रहा है कि सोनम ऐसा कर सकती हैं सोनम के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ठ होगी की आखिर यदि ऐसा किया तो क्यों किया गया।
इंदौर से शिलांग घूमने गए राजा रघुवंशी की मौत का मामला, सोनम गाजीपुर से बरामद, तीन आरोपी हिरासत में, एक फरार
वही इस पूरे प्रकरण में इंदौर क्राइम ब्रांच सक्रियता से जांच में जुटी है। इंदौर क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी कि सोनम रघुवंशी की बरामदगी के साथ ही तीन आरोपी राज कुशवाहा, विशाल चौहान और आकाश को भी हिरासत में लिया गया है। वहीं चौथा आरोपी आनंद अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस फिलहाल सोनम और अन्य पकड़े गए आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है। यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि राजा रघुवंशी की मौत में इनकी क्या भूमिका रही है। इंदौर क्राइम ब्रांच इस मामले में गाजीपुर पुलिस और शिलांग पुलिस के साथ लगातार समन्वय कर रही है। बताया गया है कि शिलांग पुलिस की एक टीम पहले ही गाजीपुर पहुंच रही है, और वहां से इन सभी आरोपियों को अपनी कस्टडी में लेकर आगे की जांच करेगी।
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, वैसे-वैसे नए तथ्यों को मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक किया जाएगा। यह मामला अब एक संगीन आपराधिक जांच का रूप ले चुका है, और आने वाले दिनों में इसमें और भी बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

More Stories
चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मिली शिलांग कोर्ट से जमानत
पूर्व केंद्रीय मंत्री दिनेश त्रिवेदी बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त नियुक्त,यह है नियुक्ति का मुख्य कारण
मध्यप्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी के नवीनीकरण एवं आधुनिकीकरण कार्यालय को मिला आईएसओ सर्टिफिकेशन