April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

निगम, पुलिस व जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, पाकीजा शोरूम किया सील

उज्जैन: उज्जैन में फायर सेफ्टी चेकिंग अभियान के तहत पुलिस, प्रशासन व नगर निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में चेकिंग के दौरान फायर उपकरणों में निर्धारित मापदंड के आधार पर कमियां पाए जाने पर फ्रीगंज स्थित पाकीजा शोरूम को सील किया गया हैं।

राज्य शासन के निर्देशानुसार आयुक्त आशीष पाठक के दिशा निर्देश अनुसार फायर सेफ्टी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं। अभियान के तहत शनिवार को फ्रीगंज स्थित पाकीजा शोरूम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शोरूम में फायर सेफ्टी एवं आग बुझाने के उपकरणों के मापदंडों को चेक किया गया।

निरीक्षण में फायर उपकरण निर्धारित मापदंड के अनुरूप नही पाए जाने पर अधिकारियों ने शोरूम को सील कर दिया। नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से मॉल को अस्थाई तौर पर सील कर दिया गया हैं।

विदित हो कि उज्जैन प्रशासन, पुलिस व निगम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसके पहले विशाल मेगा मार्ट पर भी कार्रवाई करते हुए सील किया गया था।

पूरी कार्रवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ ही सहायक फायर अधिकारी आदित्य, तहसीलदार रुपाली जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।

Share to...