April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

बरगी पुलिस व क्राइम ब्रांच ने पकड़ा लाखो रुपये का अवैध मादक पदार्थ गांजा, 4 आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर: जिले के बरगी थाना अंतर्गत बरगी पुलिस और क्राइम ब्रांच को गांजे की एक बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। संयुक्त कार्रवाई में 4 आरोपियों से लाखों रुपये का मादक पदार्थ गांजा जब्त किया गया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरगी पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि नंदन बस में 3-4 व्यक्ति चाकू लिये सिवनी तरफ से जबलपुर की ओर आने वाले हैं । सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना बरगी की संयुक्त टीम द्वारा बरगी वायपास नंदकेश्वर ढाबा बरगी एन एच 34 रोड पर दबिश दी गई कुछ समय बाद सिवनी की ओर से आ रही नंदन बस क्रमांक एमपी 22 जेड एफ 6661 को रोककर बस कंडक्टर एवं ड्रायवर की निशादेही पर बस चेक करते हुये मुखबिर के बताये हुलिये के युवकों को बस से उतारकर पूछताछ की गई।

थाना प्रभारी बरगी निलेश दोहरी ने बताया जहां शिवम केशरवानी उम्र 32 वर्ष एवं गोलू उर्फ अन्नू धुसिया उम्र 20 वर्ष तथा रूपेश कुमार उम्र 35 वर्ष, वेदांश अवस्थी उर्फ बटुक 19 वर्ष से पूछताछ की गई तलाशी लेने पर संदेही शिवम केशरवानी के पिट्ठू बैग जिसमें अंग्रेजी में अमेरिकन टूरिस्ट लिखा है खोलकर देखने पर 2 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, संदेही गोलू उर्फ अन्नू धुसिया के पास मिले काले रंग केे पिट्ठू बैग जिसमें अंग्रेजी में पोमा लिखा है खोलकर देखने पर 2 पेकेट मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, संदेही रूपेश कुमार रैकवार के कब्जे में रखे हाथ थैला में 2 पेकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, संदेही वेदांश उर्फ बटुक अवस्थी के पास रखे पीले रंग के कंबल में 1 पेकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, चारों संदेहियों के कब्जे से मिले 7 पेकेट कें अवैध मादक पदार्थ गांजा को एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये तौल करने पर कुल 6 किलो 686 ग्राम गांजा कीमती लगभग 3 लाख 34 हजार रूपये होना पाया गया।

उक्त गांजा के संबंध में पूछताछ करने पर संदेहियों को जबलपुर के प्रांजुल सोनकर द्वारा पैसे देकर उड़ीसा में मोबाइल नम्बर धारक से गांजा खरीदकर लाना बताये, आरोपियों के कब्जे से 6 किलो 686 ग्राम अवैध मादक गांजा जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई ।

Share to...