खरगोन- अवैध हथियार तस्कर को पकड़ने में खरगोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। तस्कर के पास से बड़ी मात्रा में हथियार जप्त किये गए हैं।
दरअसल खरगोन जिले की गोगांवा पुलिस ने आज एक अवैध हथियार तस्कर को रेटवा और दसनावल गांव के बीच गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 12 अवैध देशी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस जप्त किये। गोगांवा थाने के सिगनुर निवासी 35 वर्षीय आरोपी लखनसिंग पिता दिलीपसिंग सिकलीगर तस्करी करने जा रहा था। अवैध जप्त पिस्टलो की कीमत 2 लाख 40 हजार रूपये बताई जा रही है। आरोपी तस्कर दो साल से फरार चल रहा था।
पकड़ाये आरोपी पर खरगोन जिले के गोगांवा थाना सहित विभिन्न थानो में और महाराष्ट्र के नागपूर में आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। फरार आरोपी लखनसिह की लंबे समय से पुलिस तलाश कर रही थी। पुलिस अब आरोपी की रिमांड लेकर इसके नेटवर्क और फरारी के दौरान किस गिरोह से तार जुडे की जानकारी पता लगायेगी। आरोपी लखनसिह और इसके परिवार से जुडे लोगो के बैंक अकाउंट भी खंगालेगी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है की अवैध हथियार की तस्करी को लेकर और भी खुलासे हो सकते है।
खरगोन एसपी धर्मवीर सिह ने मीडियो को बताया की गोगांवा पुलिस ने आरोपी लखनसिह को गिरफ्तार किया है। इसके पास 12 देशी पिस्टल 3 जिंदा कारतूस जप्त किये है। दो साल से फरार चल रहा था। जिले में आगामी विधानसभा चुनाव के पहले अवैध हथियार धरपकड को लेकर विशेष अभियान चल रहा है। अवैध हथियार की तस्करी को लेकर पुलिस गंभीर है। 1 जनवरी से अब तक करीब 100 से अधिक अवैध हथियार जप्त किये गये है। लगातार अवैध हथियार बनाने के ठिकानों पर कार्यवाही चल रही है। एक अवैध हथियार तस्कर का मकान भी तोडा गया है। कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

More Stories
Dog Vaccination Updates: जंगल के राजा पर मंडराया अदृश्य दुश्मन का खतरा, असामान्य हरकतें करने लगे संक्रमित बाघ
Bhopal Police Updates: एमपी नगर जोन-2 अंग्रेजी शराब दुकान के सामने दी दबिश, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
MP Weather Updates: 21 नवंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश में गरज-चमक के साथ होगी भारी बारिश, चलेंगी तेज हवाएं