April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

घर के सामने खड़ी फूड डिलिवरी बॉय की बाइक में अज्ञात ने लगाई आग, घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

इंदौर: प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद हैं। आए दिन बेख़ौफ़ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र से सामने आया जहां एक बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर बेधड़क आता हैं और बाइक में आग लगाकर बेख़ौफ़ होकर चला जाता है। यह पूरा वाक्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ हैं।

दरअसल इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के देवनगर का यह पूरा मामला बताया जा रहा है। जहाँ घर के सामने खड़ी एक बाइक में एक बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधकर आता है और गाड़ी में आग लगाकर चला जाता हैं। यह बाइक फूड डिलेवरी करने वाले युवक की थी।

सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ठ नजर आ रहा है कि एक बदमाश मुंह पर रुमाल बांधे गली में आता हैं और घर के सामने खड़ी बाइक के पास बैठकर उसमे कुछ छेड़छाड़ करता है और फिर बाइक में आग लगा देता हैं। जैसे युवक बाइक के पास से उठकर जाता है बाइक में आग की लपटें निकलने लगती है और चुपचाप बेधड़क वापस चले जाता हैं।

बाइक में आग लगने की जानकारी मिलते ही आसपास के रहवासियों द्वारा फायर बिग्रेड को सूचना दी जाती है और फायर बिग्रेड द्वारा आग बुझाई जाती है जब तक बाइक जलकर खाक हो जाती हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुँची ओर मामले की जांच में जुटी हैं।

बाइक में आग लगाने वाला शख्स कौन था और आग किस कारण से लगाई गई सभी अज्ञात हैं। फिलहाल एमआईजी थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात युवक पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।

Share to...