April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

ट्रंप ने चुनाव में लगाया धांधली का आरोप, बाइडेन ने किया पलटवार

America President Election : अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के लिए मतगणना जारी है। ताजा आंकड़ों के अनुसार डेमोक्रेटिक के उम्मीदवार बाइडेन ने राष्ट्रपति पर बढ़त बनाई हुई है और बहुमत के करीब पहुंच गए हैं। हालांकि इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं और अपनी जीत बताया है। हालांकि भ्रामक जानकारी देने को लेकर ट्विटर ने ट्रंप के ट्वीट को छुपाया गया है।

डोनाल्ड ट्रंप (Trump) ने ट्विटर पर लिखा कि मैं आज रात बयान जारी करूंगा। एक बड़ी जीत। इसके बाद दूसरे ट्वीट में उन्होंने चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम चुनाव में आगे चल रहे हैं। नतीजों को प्रभावित करने की कोशिश हो रही है। हम उन्हें कभी ऐसा नहीं करने देंगे। मतदान बंद होने के बाद वोटिंग क्यों?

डोनाल्ड ट्रंप के आरोप पर डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन (Biden) ने पलटवार किया और ट्वीट कर कहा कि इस चुनाव में विजेता घोषित करने का काम मेरा या डोनाल्ड ट्रंप का नहीं हैं। यह मतदाताओं का अधिकार है।

Share to...