नईदिल्ली: देश मे एक बार फिर एक ओर चक्रवाती तूफान से तबाही का अलर्ट जारी किया गया हैं। तूफान से ज्यादा नुकसान न हो इसके लिए समुद्री किनारों वालो को खासकर अलर्ट किया गया हैं। शासन प्रशासन राहत बचाव कार्यो की तैयारियों में जुट गया हैं।
बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे चक्रवाती तूफान मिचौंग के सोमवार सुबह चेन्नई से निकलकर नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच टकराने की संभावना है।
IMD के मुताबिक, पूर्वानुमान से पता चलता है कि इस तूफान के चलते इस पूरे इलाके में 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इस तूफान के मद्देनजर तिरुवल्लुर जिले में सोमवार के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि यहां 21 सेंटीमीटर या उससे अधिक की बेहद भारी बारिश हो सकती है।
इस बीच, अधिकारियों ने एडवायजरी करते हुए चक्रवात मिचौंग के मद्देनजर 4 दिसंबर को पुडुचेरी, कराईकल और यनम क्षेत्रों के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है वहीं पुडुचेरी और इसके बाहरी इलाकों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है, हालांकि शुक्रवार को मॉनसून में कमी आई।
चक्रवाती तूफान मिचोंग को लेकर एनडीआरएफ, एसडीआरएफ सहित सभी दलों, पुलिस व प्रशासन को अलर्ट किया गया हैं साथ ही एनडीआरएफ एसडीआरएफ टीमो की जगह जगह तैनाती की गई। तूफान से बचने के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित