चूरू: राजस्थान के चूरू रतनगढ़ में फाइटर प्लेन क्रैश हुआ है। फाइटर प्लेन राजलदेसर के पास क्रैश हुआ। इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई हैं। ग्रामीणों की सूचना के अनुसार, आसमान में तेज आवाज के बाद खेतों में आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया।
भारतीय वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट किया कि का एक जगुआर प्रशिक्षक विमान आज राजस्थान के चुरू के पास एक नियमित प्रशिक्षण मिशन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में दोनों पायलटों का निधन हो गया है। किसी भी नागरिक संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। भारतीय वायुसेना इस दुखद घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की गई है।
ग्रामीणों के मुताबिक, हादसे के वक्त आसमान में तेज गर्जना हुई और देखते ही देखते खेतों की ओर तेज आग और काले धुएं के गुबार उठने लगे। गांव वालों को पहले समझ नहीं आया कि हुआ क्या है, लेकिन कुछ ही देर में यह साफ हो गया कि यह कोई मामूली हादसा नहीं, बल्कि एक फाइटर प्लेन का क्रैश है। इस फाइटर प्लेन में दो पायलट सवार थे।
वायुसेना के इस लड़ाकू विमान ने सूरतगढ़ से उड़ान भरी थी। विमान में 2 पायलट मौजूद थे, जिनकी जान चली गई है। हालांकि, रतनगढ़ के पास विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही वायुसेना ने 2 हेलीकॉप्टर घटनास्थल की ओर रवाना किए। मोके पर स्थानीय पुलिस व प्रशासन पहुँचा हैं।

More Stories
सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय कार्यपरिषद सदस्य डॉ. कुशवाह ने जन्मदिवस के अवसर पर सबसे पहले स्व गणना पोर्टल पर स्व गणना की
किसानों को गेहूँ विक्रय के लिये 30 अप्रैल तक स्लॉट बुकिंग की सुविधा : मंत्री राजपूत
CrPI सिस्टम/MCU के प्रभावी संचालन हेतु राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित