April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद धार्मिक नगरी उज्जैन में एक्शन मोड में निगम अमला, इन दुकानों पर हुई कार्रवाई शुरू

हीना तिवारी, उज्जैन: मप्र के नव नियुक्त मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कल शाम अपनी पहली कैबिनेट बैठक में निर्णय लेते हुए प्रदेश में खुले में संचालित मांस की दुकाने बंद करने के आदेश जारी किए थे। जिस पर प्रदेश में उनके गृह नगर व धार्मिक नगरी उज्जैन से एक्शन शुरू हो चुका हैं।

मुख्यमंत्री के खुले में मांस की दुकाने नहीं चलने देने के आदेश पर एक्शन मोड में आते हुए निगम अमले ने शहर में कार्रवाई प्रारंभ कर दी हैं।

अवैध रूप से शहर में संचालित मटन/चिकन की शॉप पर निगम द्वारा कार्यवाही प्रारंभ हुई। उज्जैन नगर पालिक निगम द्वारा शहर में अवैध रूप से संचालित की जाने वाली मांस/मटन की दुकानों पर गुरुवार से कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

नगर निगम आयुक्त द्वारा कार्रवाई हेतु दल गठित करते हुए प्रत्येक जोन में कार्रवाई की जा रही है। आज गुरुवार को मक्सी रोड, फाजलपुरा क्षेत्र, के.डी. गेट क्षेत्र में मांस/मटन की दुकानों पर मुनादी कराते हुए दुकानों के लाइसेंस, गुमास्ता एवं अनुमति के दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त की जा रही है साथ ही जिन दुकानदारों द्वारा यह प्रस्तुत नहीं किए जा रहे हैं। उन पर कार्यवाही करते हुए दुकाने बंद करवाई जा रही है।

निगम अमले द्वारा सुबह से एक्शन मोड में आते हुए कई दुकानों को बंद कराकर सामान जप्त किया जा रहा हैं। जिससे शहर भर में अवैध रूप से मांस मटन की दुकान संचालन करने वालो में हड़कंप मच गया हैं।

उज्जैन नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय कुलश्रेष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद आज सभी अधिकारियों की बैठक लेकर एक्शन प्लान बनाया गया हैं। जिसके तहत आज सुबह से ही विभिन्न क्षेत्रों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से मुनादी कराई जा रही हैं साथ ही हमारे अधिकारी क्षेत्र की दुकानों की लिस्टिंग करेगे ओर जो अवैध रूप से संचालित दुकाने है उन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share to...