April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

आखिर क्यों छात्रों को अर्द्ध नग्न होकर करना पड़ा प्रदर्शन, क्या दी छात्रों ने चेतावनी

इंदौर: कृषि के क्षेत्र में बेकलॉक पदों को भरने के लिए छात्रों के द्वारा एक अनूठा प्रदर्शन किया गया इंदौर डिजी पार्क से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक कृषि के क्षेत्र में बैकलॉग पदों को भरने की मांग को लेकर छात्रों द्वारा अर्धनग्न होकर रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया।

डीजी पार्क से लेकर कलेक्टर कार्यालय तक अर्धनग्न होकर छात्र जब निकले तो पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय से पहले ही उन्हें रोक लिया और उनसे बोला गया कि आपने अर्धनग्न होने की परमिशन नहीं ली हैं, इसलिए आपको अर्धनग्न होकर कलेक्टर कार्यालय तक नहीं जाने दिया जाएगा।

एडिशनल डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इन्होंने अर्धनग्न होने की परमिशन नहीं ली थी। इन्हें पूर्ण वस्त्र पहनकर ज्ञापन देने के लिए भेजा जा रहा हैं।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहें राजेश जाट ने जानकारी देते हुए बताया कि 2015 में सरकार के द्वारा 227 बैकलॉक के पद कृषि के क्षेत्र में निकाले गए थे। उसमें से मात्र 24 लोगों को ही भर्ती की गई। 203 लोगों के पद निरस्त कर दिया। आज हम अपनी रोटी रोजगार के लिए प्रदर्शन करने के लिए निकले हमने अपने वस्त्र उतारे लेकिन पुलिस ने जबरदस्ती हमें वस्त्र पहना दिए। हम अपना हक अधिकार मांग रहे हैं किसी से भीख नहीं मांग रहे हैं। लेकिन सरकार के प्रतिनिधि हमें अपने हक के लिए प्रदर्शन भी ढंग से नहीं करने दे रहे हैं। आज हम अपना ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपेंगे और 10 दिन के बाद हम पैदल मार्च भोपाल के लिए करेंगे।

Share to...