April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

एक्टर साहिल खान को मुंबई पुलिस एसआईटी ने किया गिरफ्तार, महादेव बैटिंग एप मामले में बड़ा एक्शन

एक्टर साहिल खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। एक्टर मुसीबत में पड़ गए हैं। महादेव सट्टेबाजी App मामले में उन्हें मुंबई पुलिस एसआईटी ने हिरासत में लिया है। खान द लायन बुक ऐप नाम के एक सट्टेबाजी ऐप से जुड़े हुए थे, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का भी हिस्सा है। मामले में पहले मुंबई पुलिस एसआईटी ने उनसे पूछताछ की थी। एक्टर ने जमानत के लिये कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई।

महादेव बुक बेटिंग मामले में अब कई एक्टर्स का नाम सामने आ चुका है। अब इस लिस्ट में साहिल खान का नाम भी शुमार हो गया है। एक्टर को छत्तीसगढ़ में हिरासत में ले लिया गया है, जहां से उन्हें मुंबई लाया जा रहा है। वह लोटस बुक 24/7 नामक एक सट्टेबाजी ऐप वेबसाइट में भागीदार है, जो महादेव सट्टेबाजी ऐप नेटवर्क का हिस्सा है।

एक्टर पर लायन बुक ऐप को प्रमोट और उनके इवेंट्स अटेंड करने का आरोप लगा है। लायन बुक को प्रमोट करने के बाद उन्होंने बतौर पार्टनर लोटस बुक 24/7 ऐप लॉन्च किया।

Share to...