April 18, 2026

News Prawah

UDYAM-MP-49-0001253

यूनिवर्सिटी में छात्रों को नशे की गर्त में डुबो कर मादक पदार्थ बेचने वाले आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

इंदौर: इंदौर में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। नशे के सौदागर इंदौर में बेख़ौफ़ होकर शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी कर उन्हें बेचने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे ही नशीले पदार्थ बेचने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। जिनसे मादक पदार्थ गांजा भी जप्त हुआ हैं।

दरअसल इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में गांजा बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। दोनों ही आरोपी खंडवा रोड स्थित कॉलेज में पहुंचकर ₹500 में गांजे की पुढ़िया बेचते थे। पुलिस को जैसे ही दोनों ही आरोपीयो के बारे में सूचना मिली तो उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। वही पुलिस द्वारा आरोपी गांजा किस जगह से लाते थे और अब तक उन्होंने शहर में कहां-कहां गांजा सप्लाई किया है। इसकी तफ्तीश में पुलिस जुटी है।

इंदौर डीसीपी आरके सिंह ने बताया कि खंडवा रोड स्थित यूनिवर्सिटी में लगातार गांजा बेचने वाले आरोपियों विकास वाघेला और सागर राठौर को गिरफ्तार किया है। दोनों ही इंदौर के नंदा नगर के रहने वाले हैं। दोनों ही आरोपी खंडवा रोड स्थित विश्वविद्यालय में आईपीएस कॉलेज सहित कई जगह नशा बेचते हैं। जहां पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि विश्वविद्यालय में कोई आरोपी गांजा सप्लाई कर रहा है जहां पर सादी वर्दी में निगरानी करने पर दोनों ही आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस को यह सूचना मिल रही थी कि यूनिवर्सिटी के आईपीएस कॉलेज में दो युवा रोजाना नशा बेचने के लिए आते हैं और वहां कई छात्राओं के आस पास एकत्र हो जाते हैं। जहां पर पुलिस द्वारा आरोपीयो को गांजे के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया है दोनों ही आरोपियों से करीब 1 किलो गांजा जप्त किया गया हैं।

दोनो ही आरोपी आशापुर से यह गांजा लाते थे और इस गैंग के कई अन्य सदस्य भी मौजूद है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने अब तक शहर में किस किस कॉलेज में यह नशे का कारोबार फैला रखा है। पुलिस पूछताछ में जुटी हैं।

Share to...